कानपुर के शिवाजी नगर की महिला भक्त मंडली ने शारदीय नवरात्रि के दौरान मां भगवती के समक्ष अनूठे अंदाज में उत्सव मनाया। महिलाओं ने जहां एक ओर गरबा डांस कर अपनी आस्था प्रकट की, वहीं दूसरी ओर कन्या भोज के दौरान 'प्रदूषण मुक्त कानपुर' अभियान का संदेश देते हुए डिस्पोजेबल बर्तनों का पूरी तरह बहिष्कार किया। इसकी बजाय स्टील के बर्तनों का उपयोग किया गया, ताकि आयोजन स्थल पर गंदगी न फैले और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में शिवाजी नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।