कानपुर में 20 अक्तूबर को आने वाले दशहरा पर्व को लेकर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का बाजार पूरी तरह सज गया है। हालांकि, महंगाई की मार इन पुतलों पर भी साफ देखने को मिल रही है। अखबारी कागज, दफ्ती, रंगीन कागज, बांस और तार जैसी निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के कारण इस बार दशानन के दाम पिछले साल की तुलना में महंगे बिक रहे हैं। बाजार में छोटे पुतलों से लेकर 50 फीट तक ऊंचे पुतलों की भारी मांग है। शहर के कारीगरों द्वारा तैयार किए जाने वाले इन पुतलों की सप्लाई कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, फतेहगढ़, उरई और आसपास के अन्य जिलों तक की जा रही है, और कुल पांच से 10 हजार पुतलों की बिक्री का अनुमान है।