कानपुर-सागर हाईवे पर अमौली गांव के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।