कानपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चकेरी स्थित प्रसिद्ध काली बाड़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।