कानपुर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाई जा रही रिंग रोड परियोजना के तहत गंगा नदी पर विशाल पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। परियोजना के पार्ट-दो के अंतर्गत बिठूर के पास गंगा नदी पर बन रहे इस पुल का काम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पुल के निर्माण से रिंग रोड परियोजना को गति मिलेगी। कानपुर शहर के चारों तरफ बाहरी इलाकों से होकर गुजरने वाली रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके पूरा होने से शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। साथ ही, शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।