महाराजपुर थाना क्षेत्र के ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य रावण दहन और रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता का सजीव मंचन कर सभी का दिल जीत लिया। पूजन के बाद राम के बाण से रावण का पुतला धराशायी हुआ और आतिशबाजी के साथ रावण दहन संपन्न हुआ।