फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बीबीए छात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया

Shikha Pandey Updated Mon, 07 Sep 2026 04:53 PM IST

रावतपुर क्षेत्र में बीबीए की छात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि लगातार दबाव और भय के माहौल के चलते उसने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। मामले में उसने रावतपुर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा के मुताबिक, वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके सामने रहने वाली एक युवती पर भी उसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि युवती और हाफिज ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी गई। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों ने उसके पीछे कुछ लोगों को लगा रखा है। इससे वह इतनी भयभीत हुई कि पढ़ाई छोड़नी पड़ी। थाने में मौजूद एक दरोगा पर भी उसने शिकायत के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि छात्रा की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें