फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांच दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में बैंक कर्मियों ने निकाला जुलूस, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की अगुवाई में कर्मियों ने गुरुवार को इंडियन बैंक बड़ा चौराहा से बैंक ऑफ इंडिया फूलबाग एलआईसी बिल्डिंग तक जुलूस निकालकर विरोध जताया। कर्मचारी और अधिकारी पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने और भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना वापस लेने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार से तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है। 13 को रविवार का अवकाश रहेगा। संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग का मुद्दा 8 मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ की ओर से स्वीकार किया जा चुका है। इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया था। इसके बावजूद लगभग ढाई वर्षों से इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। सह संयोजक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि पीएलआई योजना भेदभावपूर्ण है। आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स के अंकुर मिश्रा, नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के जय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मिलीं सेवा शर्तें किसी सरकार की ओर से उपहार में नहीं दी गई हैं। वेतन, अवकाश, स्थानांतरण सुरक्षा, पदोन्नति प्रक्रिया और अन्य सुविधाएं ट्रेड यूनियनों के दशकों के संघर्ष और द्विपक्षीय वार्ता का परिणाम हैं। आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के अंकुर द्विवेदी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने हर परिस्थिति में देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग व्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। 11 सितंबर के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को फिर से हड़ताल की जाएगी। 26 अक्तूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम घोषित किया है। बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी बातचीत के माध्यम से समाधान चाहते हैं लेकिन एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण नीतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर विनय गोयनका, एसके मिश्र, मनोज तिवारी, राजकुमार, सुनील शुक्ला, अंकुर मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनुराग सिंह ,सौरभ सचान, जितेंद्र तोमर, दिनेश चंद्र, अंशुमान तिवारी आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें