कानपुर के महाराजपुर स्थित मदारपुर-करन खेड़ा में तेंदुए के हमले के बाद बुधवार सुबह से वन विभाग और चिड़ियाघर के डॉक्टरों की टीम ने सघन कॉम्बिंग अभियान शुरू किया है, जिसमें हमला स्थल से करीब 400 मीटर दूर खेतों में तेंदुए के ताजे पंजों के निशान मिले हैं। डीएफओ आकांक्षा जैन ने शोर से तेंदुए के आक्रोशित होने की आशंका के चलते बाहरी लोगों की भीड़ हटाने और पिंजड़ा तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी घायलों का हालचाल जानने पहुंच रहे हैं।