मंधना रेलवे क्रॉसिंग से पचोर और कुरसौली मार्ग के तिराहे पर लगा हाईमास्ट टावर बीते करीब चार महीने से खराब पड़ा है। इसके चलते शाम होते ही तिराहे पर अंधेरा छा जाता है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अंधेरे के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से हाईमास्ट टावर को दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली जा रही है। लोगों ने जल्द से जल्द लाइट ठीक कराने की मांग की है।