गंगा का जलस्तर शुक्लागंज के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम हुआ है, लेकिन दुश्वारियां अभी बरकरार हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका की ओर से जिन मोहल्ले में जिसमें कर्बला, हुसैन नगर,शाही नगर के कुछ इलाके चंपा पुरवा, मनसुख खेड़ा, श्रीनगर, मालवीय नगर आदि मोहल्ले में पानी कम होने के बाद भी गंदगी को लेकर पालिका गंभीर नहीं है और भीषण बदबू के कारण लोगों का जीना दुश्वार है। लोगो ने बताया इसकी जानकारी नगर पालिका को दी जा चुकी है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत अवस्थी ने बताया कि मोहल्ला गोताखोर, हुसैन नगर और शाही नगर के कुछ इलाकों में नाव अभी लगी है। जहां भी लोग नावों की मांग कर रहे हैं वहां पर व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिन इलाकों में गंदगी है वहां साफ सफाई के आवश्यक दिशा निर्देश स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी को दिए जा चुके हैं। जल्दी व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी ।बता दें की गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर से भी नीचे आ चुका है। लगातार पानी घट रहा है, एक-दो दिन में और पानी कम होने की उम्मीद केंद्रीय जल आयोग ने जताई है।