कानपुर के बाजार में मंडियों में आवक सुधरते ही हरी सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 15 दिन पहले आसमान छू रहे लौकी, कद्दू, टमाटर, भिंडी, तरोई, अदरक और धनिया के दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक सस्ते हो गए हैं। सब्जी व्यापारियों के अनुसार कटरी क्षेत्र में बाढ़ से फसलें तबाह होने के कारण दाम चढ़े थे, लेकिन अब गंगा पार से सब्जियों की आवक तेजी से शुरू होने के बाद आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिली है।