फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामला: थाईलैंड की युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए, पुलिस को सौंपे अहम सबूत

थाईलैंड की युवती अपर्सोन ने मोहम्मद इरफान के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस को कई अहम साक्ष्य सौंपे हैं। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्पेशल सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंचीं अपर्सोन ने पुलिस को अपने और इरफान के बीच रुपयों के लेनदेन से जुड़ी 90 व्हाट्सएप चैट और 4 मिनट 29 सेकेंड की कॉल रिकॉर्डिंग दी है। पुलिस इन साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं, करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद अपर्सोन महिला पुलिसकर्मियों के साथ अनवरगंज थाने लौट गई। बता दें कि दो दिन पूर्व शहर आई युवती अपर्सोन ने लाटूशरोड निवासी मोहम्मद इरफान पर आरोप लगाया था कि उसने दो साल पहले उसे धोखा देकर शादी की और बाद में 60 लाख रुपये हड़प लिए। इरफान पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने अपर्सोन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर इरफान को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें