कानपुर पुलिस लाइन में फीटा की ओर से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष जीवन-रक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और ट्रेनर्स ने पुलिसकर्मियों को सीपीआर, आग में झुलसने व धुएं के संपर्क में आने प्राथमिक उपचार के गुर सिखाए।