फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: गगनीखेड़ा झील में होगा दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन, सुरक्षा के लिए कराई गई बैरिकेडिंग

नवरात्र पर पंडालों में स्थापित दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के लिए गंगा बैराज के गगनीखेड़ा झील को विसर्जन स्थल बनाया गया है। सोमवार को दोपहर एसपी जयप्रकाश सिंह ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मूर्तियों का विसर्जन गगनीखेड़ा झील में ही कराया जाएगा। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से गगनीखेड़ा झील पर सोमवार को बैरिकेडिंग कराने के साथ साफ-सफाई भी कराई गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुशील कुमार भी मौजूद रहे। एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि विसर्जन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से आसपास बैरिकेडिंग कराई गई है। नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई के साथ ही रोशनी, पेयजल आदि की व्यवस्था कराई गईं है। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर नगर पालिका का लगाए गए कैंप में लोग मदद ले सकते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को भी दिशा निर्देश दिए गए है। मूर्ति लेकर आने वाले वाहन के अलावा अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मंगलवार और बुधवार को मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम अधिक होने की संभावना है। वहीं लेखपाल प्रशांत अवस्थी ने बताया कि सुरक्षा के लिए दो नाव, दस गोताखोर लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें