फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पानी में भी जगमग रहेगी झालर, क्रिस्टल बल्ब, गोल्डन लीफ लुभा रहे

दिवाली के लिए शहर भर में झालरों का बाजार सज गया है। बाजार में पहली बार वाटर प्रूफ झालर लाइट आई है। जो बरसते पानी में भी खराब नहीं होगी। मल्टीकलर झरना लैंप, झरना झालर, क्रिस्टल बल्ब, गोल्डन लीफ अलग-अलग प्रकार के शोपीस, तोरड़ लाइट, बंदनवार हरियाली झालर बाजार में लाई गई है। घूमने वाली दीया थाली, रजवाड़ा झूमर, ट्यूब लाइट लुक वाली हैंगिंग पिक्सल लाइट भी आई है। इनकी मांग भी जबरदस्त है। अलग-अलग रंग वाली स्ट्रिप और एलईडी लाइटों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। अब मेड इन इंडिया यानी देसी झालरों की धूम है। एक समय इस बाजार में चीन का दबदबा था। शहर के मनीराम बगिया बाजार में झालरों का थोक बाजार है। शहर के सभी प्रमुख फुटकर बाजार गुमटी नंबर पांच, सीसामऊ, पीरोड, गोविंदनगर, चावला मार्केट, किदवईनगर, मेस्टन रोड, नवीन मार्केट, बर्रा, जूही, कर्रही, लालबंगला, आवास विकास, कल्याणपुर आदि में भी झालरों की दुकानें लग चुकी हैं। शहर से ही आसपास के जिलों में उत्पादों की सप्लाई होती है। मुंबई, कोलकाता, सूरत, दिल्ली में बने उत्पाद ही बाजार में हैं। बाजार में परंपरागत झालरों के अलावा फैंसी आइटमों की मांग ज्यादा है। कारोबारियों ने बताया कि इस बार अलग-अलग लाइटों के दीये लाए गए हैं। मोर मुकुट, ओम, स्वास्तिक, दीपक, शुभ-लाभ वाली बंदनवार लाई गई हैं। पटाखे वाली झालर की भी अच्छी मांग है। कारोबारी शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि वाटर प्रूफ मल्टीकलर वाली झालर बाजार में पहली बार आई है। इसके तार में ही बल्ब को लगाया गया है। जिस कारण ये टूटेगी नहीं और पानी में भी जलती रहेगी। 40 मीटर झालर की कीमत 600 रुपये है। पर्दा स्टाइल में मल्टीकलर झरना झालर की कीमत 700 रुपये है। 12 पीस क्रिस्टल बल्ब वाली झालर 200 रुपये में है। गोल्डन लीफ 10 लड़ी झालर की कीमत 250 रुपये है। अलग-अलग प्रकार के शोपीस भी आए हैं। तोरड़ लाइट एक जोड़ी की कीमत 1100 रुपये है। मल्टीकलर वंदनवार 250 रुपये में है। एमएमडी रोल 10 मीटर 200 और 20 मीटर 400 रुपये में है। फाउंटेन लैंप 700 रुपये प्रति पीस है। घूमने वाला कलश भी बाजार में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें