कानपुर में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाए घने काले बादलों और ठंडी हवाओं के चलते मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। चकेरी स्थित जीटी रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने इस सुहावने मौसम का जमकर आनंद लिया और भीषण गर्मी व उमस से राहत महसूस की।