बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर रविवार को नृत्य, काव्य और संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कानपुर मेट्रो ने ‘शो योर टैलेंट’ पहल के अंतर्गत ‘सिंगर्स की दुनिया’ एवं ‘कुछ शब्द’ संस्था के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। नन्हीं कलाकार शुभि सिंह की कथक, प्रियांशी, अनन्या, आराध्या ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कवयित्री समा, रिचा तिवारी, रज्जू सिंह की रचनाओं पर खूब तालियां बजीं।