फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: त्योहार पर दोपहर से शाम तक हर ओर जाम से जूझे राहगीर

भाई दूज के त्योहार पर यातायात का दबाव बढ़ने से दोपहर से शाम तक हर ओर राहगीर जाम से जूझे। नवीन गंगा पुल पर जाम में तीन एंबुलेंस व पुलिस अधिकारियों की कई गाड़ियां भी फंसी रही। जाजमऊ हाईवे और मरहला चौराहे पर भी लोग जाम से जूझे। जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर 12 से शाम सात बजे तक राजधानी मार्ग सब्जी मंडी से लेकर नवीन गंगा पुल मोड़ तक वाहनों लंबी कतार लगी रही। लोगों का कानपुर जाने का 10 मिनट का सफर एक से डेढ़ घंटे में पूरा हुआ। इस दौरान कानपुर-शुक्लागंज के बीच आने जाने वाली तीन एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। उधर, कानपुर से कई पुलिस अधिकारी भी उन्नाव होकर लखनऊ को रवाना होते समय पुल मार्ग के जाम में फंसे रहे। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर पुलिस की गाड़ियां निकलवाई। मरहला चौराहा पर भी दोपहर एक से शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। यहां भी वाहनों का लोड एकदम से बढ़ा, जिस कारण जाम लगा। उधर, जाजमऊ गंगा पुल पर मरम्मत कार्य होने से मार्ग संकरा होने के कारण और वाहनों का लोड बढ़ने के कारण लखनऊ-कानपुर लेन पर जाम लगा रहा। यहां दोपहर दो से शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। चौतरफा जाम के कारण त्योहार में नाते रिश्तेदारों के यहां जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें