कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित व्यस्त आलम मार्केट में बीच बाजार स्टंटबाजी का एक खतरनाक मामला सामने आया है। ईवी ऑटो से स्टंट करने के चक्कर में वाहन बेकाबू हो गया और सीधे दुकान में जा घुसा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।