चकेरी क्षेत्र का पीएसी श्याम नगर पुल इन दिनों जर्जर हालत में है। पुल की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। पुल पर बने गड्ढों से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को पुल से गुजरते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा रही है।