कानपुर के नयागंज सराफा बाजार में चोरों ने एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि समय रहते घटना की जानकारी मिल गई, जिससे एक बड़ी चोरी की वारदात होने से टल गई। नयागंज सराफा स्थित खेम चंद चंद्र किशोर ज्वैलर्स के मालिक चंद्र किशोर भालिया द्वारा थाना कलेक्टरगंज में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, यह घटना 16 अक्टूबर 2026 की है। उनके अनुसार, जब दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान खोली गई, तो अंदर फर्श पर मलबा फैला हुआ दिखाई दिया। जब पूरी दुकान का बारीकी से मुआयना किया गया, तो पाया गया कि चोरों ने अंदर घुसने के लिए दुकान के फर्श में एक बड़ा गड्ढा खोद दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।