फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर स्टेशन के पास तालाब में मिला युवक का शव, एक सप्ताह पुराना, जंगली जानवरों ने खाए हाथ-पैर

नर्वल थाना क्षेत्र के टिकरा सेमरझाल गांव स्थित फायर स्टेशन के पास तालाब में शनिवार देर शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है और जंगली जानवरों ने उसका दाहिना हाथ व दोनों पैरों के पंजे खा लिए थे। मृतक की पहचान करबिगवां गांव निवासी नन्हका पुत्र स्व. बदलू (30) के रूप में हुई है। उसके सगे भाई संतू ने शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। तीनों भाई अविवाहित हैं और बकरी पालन कर जीवन यापन करते हैं। भाई ने बताया कि ननका 24 अक्टूबर की रात 8 बजे घर से निकला था, जिसके बाद 26 अक्टूबर को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पहले भी वह कई बार एक-एक सप्ताह तक घर से गायब रहता था। नर्वल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें