फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, दिल्ली में वार्ता विफल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यह निर्णय दिल्ली में हुई मध्यस्थता वार्ता के विफल होने के बाद लिया गया है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के हठधर्मी और उदासीन रवैये को वार्ता की विफलता का कारण बताया है। वार्ता में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने और प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) के वितरण में भेदभाव समाप्त करने की मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। यूएफबीयू कानपुर के संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि इन महत्वपूर्ण मांगों पर अभी तक कोई निर्णायक निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पहले 11 सितंबर को भी कानपुर समेत देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे थे। हालांकि उस हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों पर कोई प्रगति नहीं हुई। बैंक कर्मचारियों का संघर्ष लंबे समय से जारी है। वे अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करना कर्मचारियों के बेहतर कार्य-जीवन संतुलन के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसके साथ ही, पीएलआई के वितरण में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने ने सभी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। वहीं 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। फिर सोमवार से बुधवार तक हड़ताल रहेगी। ऐसे में लगातार पांच दिन तक बैंकों में काम नहीं हो सकेगा। वहीं कुछ बैंक ग्राहकों को एसएमएस भेजकर हड़ताल होने की बात कहकर इससे पहले अपने काम के निपटान के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें