फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-फतेहपुर हाईवे पर मानवता की मिसाल, दो युवकों ने बचाई घायल बंदर की जान

कानपुर से फतेहपुर जा रहे दो युवकों ने सड़क हादसे में घायल बंदर की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों के इस कार्य की सराहना की। जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी आशीष और उनके साथी रजत कानपुर से घर लौट रहे थे। महराजपुर के तिवारीपुर गांव के पास हाईवे पर उन्हें एक बंदर घायल अवस्था में तड़पता मिला, जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों युवकों ने तुरंत हाईवे पर चल रहे वाहनों को रुकवाया और घायल बंदर को उठाया। मानवता दिखाते हुए दोनों युवक बंदर को अपनी गाड़ी से करीब तीन किलोमीटर दूर पुरवामीर स्थित अनन्या मेडिकल हेल्थ केयर सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर शुभम साहू ने बिना किसी फीस के घायल बंदर का इलाज किया। समय पर उपचार मिलने से गंभीर रूप से घायल बंदर की जान बच गई। इस पर आशीष ने बताया कि आज बुढ़वा मंगल के दिन बजरंगबली ने उन्हें इस बेजुबान की सेवा के लिए चुना। बेजुबानों की जान बचाना हम सभी का कर्तव्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें