फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोविंदनगर आउटर पर बारिश के बीच खुले में रखा था 500 किलो खोया, नष्ट कराया गया

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास सड़क किनारे गंदगी के बीच रखा करीब 500 किलोग्राम संदिग्ध और बदबूदार खोया बरामद किया। खोया को देखते ही वह उपयोग करने लायक नहीं लगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई। सूचना के आधार पर खाद्य सचल दल ने गोविंदपुरी स्टेशन से पहले आउटर क्षेत्र में जांच करने पहुंच गई। मौके पर बड़ी मात्रा में खोया बारिश के बीच सड़क किनारे जमीन पर गंदे बोरों में रखा मिला। टीम ने जैसे ही खाेया की जानकारी ली तो पास खड़े दो व्यक्ति बिना कुछ बताए खोया छोड़कर भाग निकले। वहीं, अन्य यात्रियों से जानकारी ली गई तो पता चला कि खोया इटावा से कानपुर खोया मंडी के लिए पैसेंजर ट्रेन से लाया गया है। ऑटो से मंडी में ले जाने की तैयारी थी। टीम ने काफी देर तक इंतजार किया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन खोये का कोई दावेदार सामने नहीं आया।बारिश में खुले में गंदगी के बीच रखे होने के साथ ही खोये से तेज दुर्गंध आ रही थी। खाद्य सचल दल ने उपयोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए करीब 500 किलो खोया जब्त कर गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचाया और नष्ट करा दिया। सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें