फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी

दीपक महाजन Updated Fri, 04 Sep 2026 12:35 PM IST

झांसी और ललितपुर में कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। जनपद के सभी बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। सुकुवां-ढुकुवां डैम भी ओवरफ्लो हो गया है, जिसके चलते डैम का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। माताटीला बांध के 12 गेट खोले गए माताटीला बांध में जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद पानी की निकासी तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को बांध से 87,008 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके लिए बांध के 12 गेट चार-चार फीट तक खोले गए। बांध का जलस्तर 307.63 मीटर पहुंच गया है, जबकि फुल रिजर्वायर लेवल (एफआरएल) 308.46 मीटर है। बांध में इस समय 553.64 एमसीएम पानी है। बांध से छोड़े जा रहे पानी में पावर हाउस से 4,324 क्यूसेक और गेटों से 82,684 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। पानी की तेज निकासी के चलते बांध के अनुप्रवाह क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें