नगर के मध्य से होकर निकली पथराई नदी ने गुरुवार को रौद्र रूप धारण कर लिया। मूसलाधार बारिश और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पथराई बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद बांध के चार गेट करीब एक मीटर तक खोल दिए गए, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते नगर के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस गया और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।