फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन से कुचलकर मासूम की मौत;video

जौनपुर जिले में केराकत क्षेत्र के पचवार गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में साढ़े तीन वर्षीय मासूम आरव गौड़ पुत्र सुनील गौड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एकेएस एकेडमी की पीले रंग की मैजिक की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। आरव की दो बड़ी बहनें माही और प्राची एकेएस एकेडमी में पढ़ती हैं। अपने भाई को वाहन के नीचे दबा देखकर दोनों बहनें चीखने-चिल्लाने लगीं। आरोप है कि मौके की स्थिति को देखते हुए चालक मैजिक लेकर स्कूल की ओर भाग गया और वाहन को स्कूल परिसर में खड़ा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मैजिक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक के फरार होने के कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें