उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एमबीबीएस इंटर्न और बीएससी नर्सिंग छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे करीब 300 नर्सिंग छात्र-छात्राएं परिसर में धरने पर बैठ गए और कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया।