उरई में बुढ़वा मंगल के पर्व पर सुबह पांच बजे से ही प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने ठड़ेश्वरी, मंशापूर्ण और आटा स्थित हनुमान मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने व सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए।