हाथरस जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील हाथरस में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दिवस पर कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया।