हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रुपये मांगने के विवाद में बेटे रमजान ने अपने 85 वर्षीय पिता नवाब अली की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार होने के बजाय घर में ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी बेटे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।