फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सड़क पर भिड़ीं पूर्व और मौजूदा महिला चेयरमैन, जमकर हुई हाथापाई; वीडियो वायरल

जल निकासी की समस्या को लेकर वार्ड नंबर नौ में पहुंचीं मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान ईंट लेकर मारने का भी प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें