फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खादी के कपड़ों से लेकर चूरन की गोलियों तक, महोत्सव में सजे स्वदेशी उत्पाद

खादी के कुर्ते, सदरी और ब्लेजर से लेकर चूरन की गोलियों और प्रतापगढ़ के आंवले तक। गांधी पार्क में रविवार को शुरू हुए 10 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव में स्वदेशी उत्पादों की विविधता देखने को मिल रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से उद्यमी अपने उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। हालांकि पहले दिन खरीदारों की संख्या कम रही। ऐसे में उद्यमी दुकानें सजाने और लोगों को अपने उत्पादों की जानकारी देने में जुटे रहे। कानपुर के शुक्लागंज से आए संतोष कुमार के स्टॉल पर चूरन की गोलियां आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि इनका उत्पादन राजस्थान की एक कंपनी में होता है। वह स्थानीय स्तर पर लोगों को उत्पादों की जानकारी देकर बिक्री करते हैं। श्री गांधी आश्रम सुभाषनगर के चंद्रमणि सिंह ने बताया कि महोत्सव में खादी के कपड़े किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। सदरी और गमछे समेत कई उत्पादों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, जिले के उद्यमी कृष्ण कुमार तिवारी के स्टॉल पर कुर्ता-पायजामा, सदरी और ब्लेजर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 350 से 2100 रुपये तक है। उन्होंने बताया कि कच्चा माल देकर बाराबंकी और सीतापुर में कपड़े तैयार कराते हैं। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगने वाली प्रदर्शनियों में बिक्री करते हैं। परिक्षेत्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव में खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ आधुनिक चरखे की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से महोत्सव में पहुंचकर स्वदेशी उत्पाद अपनाने और उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें