गोंडा। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन उत्सव आयोजित किया गया। हेल्दी बेबी और रेसिपी प्रतियोगिता के जरिए बच्चों के संतुलित आहार और पोषण पर जोर दिया गया। मोटे अनाज व पौष्टिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म कराई गई। कार्यकर्ताओं ने रंगोली के माध्यम से भी पोषण संबंधी संदेश दिए। रेसिपी प्रतियोगिता में स्थानीय खाद्य सामग्री से तैयार पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। इस दौरान साड़ी वितरण समेत अन्य गतिविधियां भी हुईं।