फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले का विरोध, दिया धरना

गोंडा: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बाराबंकी में हुए हमले का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को चार सूत्रीय मांगपत्र भेजा। जिलाध्यक्ष मोहित भारती ने कहा कि रेक्सड़िया निवासी विनोद साहनी ओर अयोध्या में रामलगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने चंद्रशेखर आजाद जा रहे थे। 13 सितंबर को बाराबंकी के बुढ़वल में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके काफिले पर हमला किया गया। कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। वाहनों को नुकसान पहुंचा। राष्ट्रपति से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने, मौके पर तैनात अफसरों की भूमिका की जांच कराने, धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। मंडल प्रभारी जयशंकर गौतम, रामनेवाज गौतम, दीनानाथ गौतम, विनोद गौतम, मोबीन अहमद, रवि प्रकाश, राम भरोसे, राजू अंबेडकर, इमरान खान, विनोद गौतम, अजय रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें