फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: कलेक्ट्रेट परिसर में किसान यूनियन ने लगाई पंचायत

गोंडा: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में पंचायत का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नौ सूत्री मांगें उठाईं। उन्होंने कर्जदार किसानों के बचत खातों पर लगे होल्ड को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गन्ना, गेहूं और धान की उपज का भुगतान आने पर भी बैंक की ओर से होल्ड के कारण किसानों को धनराशि नहीं मिल पाती। मांग की कि उपज के भुगतान से कर्ज की अधिकतम 15 प्रतिशत तक ही कटौती की जाए और शेष राशि किसान को उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें