फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: हर माह 500 रुपये की वसूली का आरोप, सीडीपीओ के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला

गोंडा: रुपईडीह बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कथित वसूली का मामला सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गया। सीडीपीओ अंजना झा पर हर कार्यकर्ता से हर माह 500 रुपये मांगने और रकम न देने पर केंद्र की जांच कराने व सेवा समाप्त करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के टिनशेड में धरना दिया। जिलाध्यक्ष कुसुम तिवारी की अगुवाई में प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ को तत्काल हटाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मनमानी वसूली के लिए कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों तक पैसा पहुंचाने के नाम पर भी रकम मांगी जाती है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मामले की शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि अंजना झा करीब तीन वर्षों से जिले में तैनात हैं। इटियाथोक में तैनाती के दौरान भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। धरने में मंजू वर्मा, पूनम देवी, शिव कुमारी, संजू देवी मौर्य, रेशमा वर्मा, सावित्री देवी, सुशीला यादव और अर्जना शुक्ला समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें