फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: 80 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद तहसील और थाने के चक्कर काटने को मजबूर, सीडीओ ने दिया न्याय का भरोसा

गोंडा: छह साल पहले आठ बीघा जमीन का बैनामा कराने के बावजूद एक दिव्यांग को अब तक उस पर कब्जा नहीं मिल सका है। जमीन पर कब्जा पाने के लिए वह लगातार थाने और तहसील के चक्कर लगा रहा है। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में धानेपुर के उज्जैनी कला निवासी राम सूरत शर्मा ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण उन्हें आने-जाने में भी परेशानी होती है। इसके बावजूद वह कई बार संबंधित अधिकारियों के यहां शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका कहना था कि शिकायतों पर हुई कार्रवाई से भी उन्हें राहत नहीं मिली है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर बैनामे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। शिकायत सुन रहे सीडीओ दयानंद प्रसाद और एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम ने जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया। समाधान दिवस में अन्य फरियादियों ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, परियोजना निदेशक सुशील कुमार पांडेय, जेएन राव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें