गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजापुर चट्टी पर चाय पीने गए दो युवकों पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान छोटेलाल राजभर (20) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी राहुल बिंद (21) घायल है।