फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में एनएच-124सी के किनारे नाले में घुसा ट्रेलर, VIDEO

रेवतीपुर गांव की चट्टी पर शुक्रवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग-124सी के किनारे नाले में घुस गया। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को बाहर निकलवा कर यातायात को सुचारू करवाया। थाना प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि ट्रेलर लेकर ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग-124सी से भदौरा की तरफ जा रहा था। रेवतीपुर चट्टी पर पहुंचते ही ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को नाले से बाहर निकलवा कर यातायात सुचारू करवा दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर अभीतक किसी की भी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें