गाजीपुर जिले में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित स्वास्थ्य सेवा शिविर में 29 विशेषज्ञ सर्जन चिकित्सकों की टीम ने पांच दिनों में 347 जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन किए। 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक चले शिविर में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, पंजाब और कर्नाटक से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के सहयोग से मरीजों को निशुल्क शल्य चिकित्सा सेवाएं दीं। इन ऑपरेशनों की अनुमानित लागत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है।