न्यायालय परिसर में संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना पर बृहस्पतिवार को अचानक पुलिस बल सक्रिय हो गया। परिसर की घेराबंदी कर आमजन को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया। हालांकि यह पूरी कार्रवाई मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार पुलिस, पीएसी, फायर टीम, एलआईयू समेत विभिन्न सुरक्षा इकाइयों ने संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों को परखा।