सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुआरे गांव में बुधवार की रात सर्पदंश से विवाहिता की मौत हो गई। अगली सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस के पास रोते-बिलखते पति आकाश मौर्या को लोग उनकी दो वर्षीय पुत्री अंजली कुशवाहा का हवाला लेकर शांत कराने की कोशिश करते रहे।