गाजीपुर शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शैक्षिक संस्थानों में शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा की ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात पर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण देखा। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय ने शिक्षकों के लिए चलाई जा रही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला।