गाजीपुर। सपा की ओर से शनिवार को शक्कापुर ब्रह्म बाबा के पास पीडीए जन पंचायत व जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मिर्जापुर रमेश बिंद ने कहा कि जहूराबाद की धरती से गंगा निकलनी चाहिए। वर्ष 2027 में पीडीए की सरकार बनाना है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार को हटाना है, तो सरकार को हटाना होगा है। जब चुनाव आएगा, तो हम दिखा देंगे और अखिलेश यादव की सरकार बनानी है। इस सरकार में लूट-खसोट बहुत ज्यादा हो रही है। पीडीए के लोग उतावले हो रहे हैं कि जल्दी चुनाव हो। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामशंकर राजभर, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह कुशवाहा, जयहिंद, रामकृत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।