फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में खुद की सुरक्षा का हुनर सीख आत्मविश्वासी बनीं छात्राएं, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 10:00 PM IST

संकट की घड़ी में मदद का इंतजार करने के बजाय छात्राएं खुद अपनी सुरक्षा कर सकें, इसी उद्देश्य से बृहस्पतिवार को तुलसी सागर स्थित लूदर्स कांवेंट स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने जूडो-कराटे के गुर सीखे और विषम परिस्थितियों में बचाव के तरीके जाने। मुख्य प्रशिक्षक सुशील कुमार गुप्ता ने छात्राओं को जूडो-कराटे की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि अचानक किसी के हमला करने या पकड़ने की स्थिति में किस तरह खुद को सुरक्षित निकालना है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साह के साथ आत्मरक्षा के दांव-पेच सीखे। अभ्यास के साथ छात्राओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें