चीनी और प्याज के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने बाजार पर निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि मंडी स्तर से लेकर थोक विक्रेताओं तक चीनी और प्याज के स्टॉक की नियमित निगरानी की जा रही है। जनपद और तहसील स्तर पर नामित अधिकारी थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों और भंडार गृहों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।