गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले सेवा और समर्पण अभियान के तहत 13 सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से सेवा और राष्ट्रसमर्पण की भावना के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।